Have nothing in your house that you do not know to be useful, or believe to be beautiful. - William Morris
Showing posts with label childhood nostalgia. Show all posts
Showing posts with label childhood nostalgia. Show all posts
Friday, December 12, 2025
जुलाई, 1997: कुरड़ी का वह ख़ौफ़नाक पल और एक सीख
बात जुलाई, १९९७ की है। उन दिनों मेरे पिताजी की पोस्टिंग असम के जोरहाट में थी। हम बच्चे—मैं, मेरी बहन और मेरा भाई—अपनी माँ के साथ गर्मी की छुट्टियाँ बिताने अपने गाँव में दादा-दादी के पास आए हुए थे।
गाँव का जीवन शहर से बहुत अलग था। सुबह का नज़ारा कुछ ऐसा था कि लगभग 3:3०-4:०० बजे के बीच ही नींद खुल जाती। हमारे गाँव में उन दिनों बिजली की व्यवस्था नहीं थी, और घरों में शौचालय भी नहीं होते थे। शौच के लिए हमें गाँव से बाहर 'कुरड़ी' (हरियाणवी में वह खाली या खुली जगह जहाँ गाँव का कूड़ा-कचरा और अपशिष्ट जमा होता है, और ऐतिहासिक रूप से शौच के लिए उपयोग की जाती थी) जाना पड़ता था।
एक भी मैं रोज़ की तरह घने अँधेरे में शौच जाने के लिए कुरड़ी की ओर अकेली ही निकली। उस दिन अंधेरा ज्यादा ही घना था, पर मुझे अजीब-सा डर कभी नहीं लगा। मैं स्वभाव से बहुत निडर थी। अक्सर मैं अकेले ही कभी टॉर्च लेकर या बिना किसी सहारे के उस सुनसान रास्ते पर चल पड़ती। उस उषाकाल की खामोशी और मेरा अकेलापन, आज भी एक स्पष्ट याद की तरह मेरे ज़हन में ताज़ा है।
जैसे ही मैं कुरड़ी के नज़दीक पहुँची, तभी अचानक मैंने देखा कि सामने से हमारे गाँव की एक महिला आ रही थीं—दिलीप की बहू, जो रिश्ते में मेरी दादी लगती थीं और मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ थीं।
उनके सिर पर कूड़े का खाली तसला (तसला) रखा हुआ था। वह शायद अपने घर का कूड़ा-कचरा फेंक कर वापस लौट रही थीं। उन्हें देखकर मैं एक तरफ हटने लगी, लेकिन वह भी जान-बूझकर मेरी ही तरफ सरकने लगीं। उनकी यह हरकत देखकर मैं बुरी तरह सहम गई।
एक पल के लिए तो मैं बुरी तरह सहम गई। मैं डरकर चीखने ही वाली थी कि तभी पास के एक घर से दिए की हल्की रौशनी दिखी। मैं जान बचाने के लिए उस रौशनी की ओर भागी और सीधे उस घर की चौखट पर चढ़ गई, ताकि दरवाज़ा खटखटा सकूँ।
मेरी घबराहट देखकर वह महिला (दिलीप की बहू) भी रुक गईं। शायद वह समझ गईं थीं कि अब मैं किसी को बुला लूँगी। वह अचानक हँस पड़ीं और बोलीं, "बेटी, डर गई क्या? जंगल (गाँव में शौच को जंगल भी कहते हैं ) हो के आई है... (हाँ बेटी, भोत बख्त उठया करै के, बखत उठ कीं पढ़या करै के बेटी) बहुत जल्दी उठती है क्या ... जल्दी उठकर पढ़ा करती है क्या बेटी?"
मैं डर के मारे दबी ज़बान में बस "हाँ दादी" ही कह पाई। मेरी तो उस समय साँस अटकी हुई थी। मैंने झटपट कुरड़ी पर अपना काम निपटाया और सीधे घर की तरफ़ भागी।
घर पहुँचते ही मैंने अपनी दादी माँ को सारी बात बताई। उन्हें मेरी निडरता पर चिंता हुई। उस दिन के बाद, काफ़ी दिनों तक सुबह के उस पहर में मेरी दादी तब तक मेरे साथ कुरड़ी पर जाने लगीं, जब तक मेरा डर पूरी तरह चला नहीं गया। उस घटना ने मुझे सिखाया कि निडर होना अच्छी बात है, लेकिन सूनसान रास्तों पर सावधानी बरतना भी उतना ही ज़रूरी है
my inspiration today
Multicolor Granny Square Tutorial // Not For The Faint Hearted
Friday, October 1, 2021
Its me
मैंने अपने दादा और पिताजी से कई तरह की गांठें बनानी सीखी थी लेकिन यह कुछ अलग है देखती हूँ कितना समय लगेगा इसे सीखने में यह गाँठ डेकोरेटिव भी है
I learned to make many types of knots from my grandfather and father, but this is a different thing, I will see how long it will take to learn this knot is also decorative
星の形が作れるひもの結び方 スターノット 飾り結び パラコード How to make a Star Knot
xoxo
Friday, August 2, 2019
Being Nostalgic with Charpoi,
As I enter my village, I remember my childhood days, When
people used to crush the _munja grass using a wooden heavy hammer under a PIPAL tree(My father
had planted that PIPAL
tree, the villagers used to call it Suraj Mal’s tree)at the entrance of the
village. In our village natural fiber is used in making household and daily use
items like chhaaja, baskets to feed . Knitting ropes is a traditional venture
in our village though. When I was a kid
village people used to weave rope with the help of _munja grass, sheep wool, cotton, jute,
and even the human hair . Yes, human hair my grandma and all ladies used
to store their hairs (comb hairs, during combing and making bun) into a terra-cota
pan. My grandfather and my uncle used to spun them with drop-down spindles and
,the village weaver made sacs using that spanned yarn. The sacs were used on
camel back to carry grains and p other farm implements in the farm.
|
Woven
Rope Bed
|
|||||
|
it is lightweight wood bed with tightly woven rope mattress.
Similar to a hammock we think our woven rope bed is an excellent choice for
afternoon naps in the sun.
charpoi,the handmade beds are an ancient furniture style
still used extensively today throughout India. Traditionally one would lie
directly on top of the ropes without a mattress. They were most often built
of natural woods, but were sometimes elaborately painted in brilliant colors
and patterns.
References to them can be found as
far back as the 14th Century, when Islamic explorer Batuta describes them
"every traveler should have his own bed, which his slave carries about
on his head. Consist(ing) of four conical legs, between they plait a sort of
ribbon of silk or cotton. When you lie on it you need nothing else to render
the bed sufficiently elastic."
Our woven rope beds are built by
hand, much as they have been for many hundreds of years. The frame is
constructed from solid Margosa wood using mortise and tenon joinery. The art
of weaving the rope mattress is called manjaa unena. This process starts with
the tying of a Jee (Life Knot) at one corner of the bed, followed by the main
weave and finally the addition of the tension strings. The finishing process
of tightening is rigorous and repeated many times in order to get the tension
perfect.
XOXI
|
Subscribe to:
Posts (Atom)


