वेस्ट से बेस्ट: पुरानी केन और कार्टन से बनाई सुंदर स्टोरेज बास्केट
मुझे कबाड़ या बेकार समझकर चीज़ों को फेंकना बिल्कुल पसंद नहीं है। किसी भी सामान को फेंकने से पहले मैं कई बार सोचती हूँ कि इसका क्या उपयोग हो सकता है।
हाल ही में जब मैंने नई सिलाई मशीन खरीदी, तो उसका एक बड़ा कार्टन बच गया। वहीं दूसरी ओर, घर की कुर्सियों की बुनाई (केन) दोबारा करवाने के बाद पुरानी केन और दालों के खाली प्लास्टिक बैग भी रखे हुए थे। बस फिर क्या था, थोड़े से सूती कपड़े के टुकड़ों को मिलाकर मैंने एक मजबूत और सुंदर बास्केट तैयार कर ली।
आवश्यक सामग्री:
सिलाई मशीन का खाली कार्टन
कुर्सियों की पुरानी केन
प्लास्टिक के खाली लिफाफे/बोरे (अस्तर के लिए)
कपड़े के रंग-बिरंगे टुकड़े और फेविकोल
| जेनोम स्टिच मैजिक मशीन |
कुर्सियों की पुरानी केन |
| नई केन की हुई एक कुर्सी |
| प्लास्टिक धागे से बुना लिफाफा ..अथवा बैग |
कल मैंने लेट-लेटे सोचा कि इन सब चीजों से कुछ उपयोगी बनाऊं और मेरे दिमाग में आया कि एक सुन्दर बास्केट बनाया जाय जिसमें में अपने बैग रखूंगी बैगों को उपयुक्त जगह चाहिए ..वरना वे तुड-मुड़ जाते हैं
बनाने की विधि:
केन चिपकाना: सबसे पहले कुर्सियों से निकली पुरानी केन को कार्टन के चारों ओर फेविकोल से अच्छी तरह चिपका कर एक दिन सूखने के लिए छोड़ दिया।
किनारों की फिनिशिंग: अगले दिन कपड़े की 4 इंच चौड़ी पट्टियाँ काटकर उन्हें मोड़ते हुए बॉक्स के चारों किनारों और ऊपर-नीचे के बॉर्डर पर चिपकाया, जिससे बॉक्स को मजबूती मिली।
अंदर का अस्तर: कार्टन का नाप (24" $\times$ 19" $\times$ 10") लेकर प्लास्टिक के बोरों से अस्तर तैयार किया ताकि नमी से बचाव रहे। इसके ऊपर कपड़े की सिलाई करके अंदर लगा दिया।
सजावट: ऊपर डोरी डालकर उसमें रुई से बने छोटे-छोटे फुंदने (लटकन) लगा दिए।
| केन को मैंने कार्टन के चारों ओर फेविकोल(गोंद) से चिपका दिया और एक दिन के लिये सूखने को रख दिया.. |
| अगले दिन कपडे की ४ इंच की पट्टियां काट कर उन्हें दोनों तरफ से एक-एक इंच अन्दर की तरफ मोड़ कर कार्टन के चारो किनारों पर तथा ऊपर एवं नीचे बार्डर पर चिपका दिया ताकि बोक्स मजबूत रहे |
| लीजिएहो गया सुन्दर बाक्स तैयार....... |
No comments:
Post a Comment