Monday, December 2, 2019

Teachings of GEETA,Christmas flowers

अर्जुन उवाच |
अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुष: |
अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजित: || 36||
BG 3.36: Arjun asked: Why is a person impelled to commit sinful acts, even unwillingly, as if by force, O descendent of Vrishni (Krishna)?


क्रिसमिस के लिए फूल बनाएं 



कपड़े से बने इन खूबसूरत फूलों को गिफ्ट बैग, मुकुट,या हेयर पिन पर टांका जा सकता है, इसका प्रयोग ब्रोच के रूप में भी किया  जा सकता है।  तो फिर बना लीजिये आप भी इसका तरीका नीचे दिया जा रहा है .... 

विधि :
एक फूल बनाने के लिये आपको 6 से 8 समान पंखुड़ियों की आवश्यकता है, प्रत्येक पंखुड़ी दूसरी  की तरह होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, एक पंखुड़ी 4 से× 4 सेमी कपड़े से बनी है।

अपनी मन पसंद कपड़े  का एक टुकड़ा (4x4 सेमी) लीजिये  और इसे क्षैतिज रूप से मोड़कर  नीचे के कोने को ग्ल्यू गन  या गोंद से नीचे दिए चित्र 1 की तरह चिपका दीजिये :
अब दाईं ओर के कोने को निचले कोने पर रख दीजिये - इसको चिपका दीजिये, बाईं ओर के कोने को भी ऐसा ही करें, चित्रदेखें। यदि चिपकने का उपयोग कर रहे हैं, तो पूरी तरह से चिपकने तक उन पर कोई वजन रखें:
इस तरह से बने टुकड़े को उलटा करें और नीचे दिए चित्र 3 के अनुसार दोनों साईड के कोनों को सामने एक साथ लाकर सूई धागे अथवा गोंद का उपयोग कर जोड़ें:

 चित्र 4  के अनुसार मोड़ें:
चित्र 5  के अनुसार  इसे मज़बूती से पकड़ें और दाहिने छोर तक काटें:
चित्र 6 के अनुसार पंखुड़ी को नीचे से सिलाई कर (या गोंद) जोड़ दें इसी तरह सभी पंखुड़ियां बना लें:
ओर अब नीचे दिए गए चित्र 7 के अनुसार सभी पंखुड़ियों को गोंद से चिपकाएं या एक साथ सिलाई कर जोड़ दें, फूल के बीच में एक बटन  टांक दें लीजिये आपका खूबसूरत फूल तैयार हो गया:
अब इसका मनचाहा उपयोग करें इस बार क्रिसमिस पर ऐसे ढेरों विभिन्न फूल बना कर इन्हें गिफ्ट पैक पर टांकें अथवा हेयरपिन बनाएं या इनका टियारा बनाएं और सबको खुश करें 


 xoxo

No comments:

Post a Comment